बॉलीवुड में छोटी बहनें नही हो रही कामयाब

बॉलीवुड में छोटी बहनें नही हो रही कामयाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी बहनों ने भी फिल्मों की ओर रुख किया लेकिन ऐसी अभिनेत्रियों को अभी तक बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी है।

अभिनेत्रियां अमृता अरोड़ा, शमिता शेट्टी और तनिशा मुखर्जी ऐसी ही अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी बहनों के बाद बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन अपनी बहनों की तरह लोकप्रिय नहीं हो सकीं। मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन अमृता ने बॉलीवुड में वर्ष 2002 में कितने दूर कितने पास फिल्म से करियर की शुरुआत की।

अमृता की तरह शमिता भी बॉलीवुड में अपनी बहन शिल्पा शेट्टी केबाद आईं। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की बड़ी बजट वाली फिल्म मोहब्बतें से वर्ष 2000 में करियर की शुरुआत की। लेकिन सात वर्षो में बॉलीवुड को उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।

वैसे जहर फिल्म में शमिता के अभिनय की हर जगह प्रशंसा हुई लेकिन जितनी लोकप्रियता शिल्पा को मिली है उतनी शमिता को नहीं मिल सकी। काजोल की बहन तनिशा का भी हाल कुछ ऐसा ही है। उन्होंने भी अभी तक सफलता का स्वाद नहीं चखा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित