विवादों में घिरी एकता की क्या फूल हैं हम

विवादों में घिरी एकता की क्या फूल हैं हम

मुंबई। हाल ही में प्रदर्शित संगीत सिवन द्वारा निर्देशित एकता कपूर की हास्य फिल्म क्या कूल हैं हम का सिक्वल क्या फूल हैं हम शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।

एकता क्या फूल हैं हम बनाने की तैयारी कर चुकी हैं लेकिन गोविंदा और सोहेल खान ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।

गोविंदा ने जहां इस फिल्म में शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया है वहीं खान ने यहां तक कहा है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में अब तक कुछ सुना ही नहीं है।

गोविंदा और खान के इंकार के बाद रिया सेन और आशीष चौधरी को इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिल गया है। इस सिक्वल की खास बात यह है कि इसका निर्देशन सिवन नहीं बल्कि अजय चंडोक करेंगे, जो डेविड धवन के पूर्व सहायक रह चुके हैं। चंडोक संजय दत्त, सैफ अली खान और बिपाशा बासु की फिल्म नहले पर दहला का निर्देशन भी कर चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित