चांदनी चौक..के प्रचार के लिए अमेरिका जाएंगे अक्षय

चांदनी चौक..के प्रचार के लिए अमेरिका जाएंगे अक्षय

मुंबई। अपनी नई फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के प्रोमोशन के लिए अक्षय कुमार अमेरिका जा रहे हैं। वहां उनके साथ फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण और निर्देशक निखिल आडवाणी भी रहेंगे। फिल्म के विशेष प्रचार और प्रोमोशन के लिए आयोजित इस यात्रा में अक्षय कुमार में स्थानीय पत्रकारों और मीडिया से भी मिलेंगे। 7 जनवरी को लास एंजेल्स में और 8 जनवरी को न्यूयार्क में विशेष प्रीमियर होगा। न्यूयार्क के ग्रैंड थिएटर में फिल्म का प्रीमियर सुनिश्चित है। दो दिन अमेरिका में रहने के बाद चांदनी चौक टू चाइना की टीम कनाडा के टोरंटो शहर जाएगी। वहां टोरंटो फिल्म फेस्टिवल से जुड़े कैमरन बेली स्थानीय दर्शकों से फिल्म के स्टार और निर्देशक का परिचय कराएंगे। करीबी सूत्रों के मुताबिक टोरंटों के बाद चांदनी चौक टू चाइना की टीम लंदन होते हुए 14 जनवरी को भारत आ जाएगी। यह फिल्म 16 जनवरी को एक साथ पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है।

-जागरण संवाददाता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित