भारतीय कला का शानदार नमूना है स्लमडॉग

भारतीय कला का शानदार नमूना है स्लमडॉग

मुंबई। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में धूम मचाने वाली डैनी बोयल की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के बारे में सिनर्जी एडलैब्स की निर्देशक ने कहा कि यह भारतीय कला का एक शानदार नमूना है जिसका हृदय और आत्मा भारतीय है।

कौन बनेगा करोड़पति गेम शो बनाने वाली कंपनी सिनर्जी एडलैब्स की निर्देशक अनिता बसु ने कहा इसमें अति संवेदनशील होने की कोई जरूरत नहीं है। फिल्म को इस नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए कि इसमें गरीबी का चित्रण किया गया है। फिल्म में सिर्फ मुंबई की गरीबी को नहीं दिखाया गया है। इसमें दूसरे पहलुओं को बेहतर तरीके से दिखाया गया है।

गौरतलब है कि स्लमडॉग मिलिनेयर का मुख्य हिस्सा कौन बनेगा करोड़पति गेम शो है जिसकी शूटिंग की सुविधा सिनर्जी एडलैब्स की तकनीकी और प्रोडक्शन टीम द्वारा उपल्ब्ध करायी गयी थी।

इस फिल्म में अनिल कपूर ने कौन बनेगा करोड़पति के प्रस्तुतकर्ता की भूमिका निभायी थी। उन्होंने गेम शो के मेजबान सिद्घार्थ बसु केसाथ फिल्म की शूटिंग से पहले रिहर्सल की थी।

बसु ने बताया सिद्घार्थ ने उन्हें कार्यक्रम पेश करने नाटकीय तरीके से बीच में ठहरने और उच्चारण का प्रशिक्षण दिया। अनिल टीवी प्रस्तुतकर्ता की भूमिका अदा करने के लिए मन से तैयार थे। हमने करजत (एनडी स्टूडियो) में इसकी शूटिंग 10 दिन में पूरी की थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित