मेरे दिल के करीब है फ्राइडा: देव पटेल

मेरे दिल के करीब है फ्राइडा: देव पटेल

लंदन। अपनी पहली ही फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सुर्खियों में छाने वाले के अभिनेता देव पटेल का कहना है कि फिल्म में उनकी मित्र और अभिनेत्री फ्राइडा पिंटो उनके दिल के करीब है।

वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार देव ने कहा है कि वह अपनी फिल्म से सुर्खियों में आ गए हैं, ठीक यही हाल फ्राइडा का भी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही एक दूसरे के करीब हैं। देव ने कहा, फ्राइडा काफी सुंदर हैं। अभी तक मेरी कोई महिला मित्र नहीं थी लेकिन फिल्म में मेरे साथ काम करने वाली फ्राइडा काफी अच्छी हैं।

देव ने कहा कि वैसे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अभिनय पर ध्यान देते आए हैं लेकिन इन दिनों वह अपनी जिंदगी पर भी ध्यान देने लगे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित