बॉलीवुड के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन

बॉलीवुड के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन

काठमांडो। हाल में ही प्रदर्शित हिंदी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में भगवान बुद्घ का जन्म कथित तौर पर भारत में दिखाए जाने को लेकर नेपाल में आज भारत विरोध प्रदर्शन हुआ।

एबीसी टेलीविजन के अनुसार सत्तारूढ़ वाम दल से संबद्ध आल नेपाल नेशनल इंडिपेंडेंट स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने त्रिचंद्र कालेज के सामने भारत विरोधी प्रदर्शन किया और सड़कों को जाम कर दिया। भगवान बुद्घ का जन्म करीब 2600 साल पहले पश्चिमी नेपाल के शहर लुंबिनी में हुआ था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.777778
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित