
मुंबई। फोर्ड इंडिया ने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को अपनी एसयूवी इंडेवर कार के प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक निगेल वर्क ने कहा कि इंडेवर ने वर्ष 2008 में रिकार्ड बिक्री की है। उन्होंने कहा कि यह कार स्टाइल, शक्ति, सफलता और अपूर्व साहस की प्रतीक है।
कार निर्माता कंपनी 23 जनवरी से सुनील शेट्टी के साथ अभियान शुरु करेगी। शेट्टी अगले एक साल के लिए फोर्ड के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।