
पणजी। गोवा स्थित हिन्दू संगठन की इकाई ने स्लमडॉग मिलिनेयर की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली इस फिल्म से बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
संगठन के राज्य में प्रवक्ता जयेश थाली ने आज बताया कि हिन्दू जनजागृति समिति ने गोवा सहित विभिन्न सरकारों से अनुरोध किया है कि फिल्म को रिलीज नही होने दिया जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के कुछ दृश्यों में भगवान राम की निंदा की गयी है। थाली ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मुलाकात कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। यह फिल्म कल रिलीज होने वाली है।