रणदीप की योग्यता को भुनाना अभी बाकी है: मधुरिता

रणदीप की योग्यता को भुनाना अभी बाकी है: मधुरिता

नई दिल्ली। अपनी पहली फिल्म मेरे ख्वाबों में जो आया का निर्देशन करने वाली वृतचित्र फिल्म निर्माता मधुरिता आनंद ने कहा है कि बॉलीवुड में रणदीप हुडा की योग्यता को भुनाया जाना बाकी है।

रणदीप ने इस फिल्म में धर्मेन्द्र, कमल हसन, अमिताभ बच्चन से लेकर जोरो, जेम्स बांड और हम्फरी बोगार्ट सहित 18 महान अभिनेताओं को परदे पर पेश किया है। फिल्म सपनों की ताकत और जीवन के लक्ष्य को पाने में उसके प्रभाव को दिखाता है। मधुरिता ने कहा मेरा मानना है कि रणदीप एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं और उनकी योग्यता को अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि मैं एक काल्पनिक व्यक्ति को चाहती थी जो मेरे फिल्म के किरदार को अपने जीवन की मुसीबतों से बाहर निकलने में मदद कर सके। वह दिखने में अच्छे हैं जिससे उन्हें इस भूमिका के लिये चुना गया।

मधुरिता ने पुरस्कार जीतने वाले वृतचित्र बनाये हैं लेकिन पहली बार उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने बताया मैं सपनों और आज के भारत के बारे कहानी दिखाना चाहती थी लेकिन वृतचित्र फिल्म निर्माता होने के कारण यह संभव नहीं था क्योंकि वहां का दायरा बहुत सीमित है। फिल्म मे राइमा सेन ने एक गृहिणी की भूमिका निभाई है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित