
मुंबई। जैसे ही स्लमडॉग मिलिनेयर को आस्कर के लिए दस प्रविष्टियों में नामांकन की खबर लवलीन टंडन के कानों में पड़ी, वे खुशी से झूमने लगीं। लवलीन स्लमडॉग मिलिनियेर की सह-निर्देशिका हैं। मुंबई में स्लमडॉग मिलिनियेर के विशेष प्रीमियर के पूर्व आयोजित हुए प्रेस कांफ्रेंस में लवलीन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब हम स्लमडॉग... की शूटिंग कर रहे थे तो इसका अनुमान नहीं था कि यह फिल्म हम भारतवासियों को गर्व का इतना बड़ा अवसर देगी।
स्लमडॉग मिलिनियेर को मिल रही विश्वस्तरीय स्वीकार्यता से यह सिद्ध हो गया है कि कम पूंजी निवेश से भी आप बेहतरीन फिल्म बना सकते हैं। लवलीन ने कहा कि सारे भारतवासी हमारे साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि स्लमडॉग मिलिनेयर ऑस्कर में भी अपना परचम लहराने में कामयाब रहेगी।
-सौम्या अपराजिता