
चेन्नई। ऑस्कर में तीन नामांकन पाने वाले पहले भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान अपनी कामयाबी और प्रसिद्ध को खुदा की देन मानते हैं। रहमान ने बताया कि भारतीय संगीत को अल्लाह ने अपनी रहमतों ने नवाजा है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे खुदा ने भारतीय संगीत का नुमाइंदा चुना है।
रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ऑस्कर में तीन नामांकन मिले हैं। इस फिल्म के दो गानों जय हो और ओ साया के लिए उन्हें दो नामांकन मिले है। इस पर रहमान ने कहा कि मैं ऑस्कर में नामांकन मिलने से बहुत खुश हूं, लेकिन अगर ऑस्कर मिल जाता है तो यह खुशी और भी बढ़ जाएगी।