
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को भारतीय दूतावास के निकट लेनचाउर में युवाओं ने बॉलीवुड की नई फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में भारत को गौतम बुद्ध का जन्मस्थल बताए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांतीपुर समाचार पत्र के अनुसार जानेमाने वृत्तचित्र निर्देशक मनोज पंडित के नेतृत्व में युवाओं का एक समूह सुबह 10 बजे से तीन घंटे धरने पर बैठा और उसके बाद प्रदर्शन किया।
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में भारत को बुद्ध का जन्मस्थान बताया गया है। समाचार पत्र ने पंडित के हवाले से बताया कि यह चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन हैं। हम चाहते हैं कि फिल्म के निर्माता माफी मांगे। क्योंकि विश्व में हर जगह इस झूठ को दिखाया जा चुका है।