
नई दिल्ली। आपको कैसा लगेगा अगर आप अपने पिता को अपने उसी के साथ रोमांस करते हुए देखें जिस पर आप फिदा हों? रणबीर कपूर को किशोरावस्था में ऐसा अनुभव हो चुका है। एक सूत्र के मुताबिक फरहान अख्तर के टीवी शो ओये! इट्स फ्राइडे की आने वाली कड़ी में रणबीर ने अपने दिल की बात कही और स्वीकार किया कि वे माधुरी दीक्षित के प्रति बचपन से आकर्षित थे और उस समय ठगे से रह गए थे जब उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर को उनके साथ प्यार की पींगें बढ़ाते हुए देखा।
सूत्र ने कहा कि रणबीर ने स्वीकार किया कि किशोरावस्था में वे माधुरी को ओर जबरदस्त रूप से आकर्षित थे और उन्होंने अपनी अलमारी में उनके पोस्टर भी चिपका रखे थे। उन्होंने उस समय के बारे में बात की जब वे पहली बार माधुरी से फिल्म प्रेमग्रंथ के सेट पर मिले थे, जहां उनके पिता माधुरी के साथ रोमांस कर रहे थे। इस कड़ी का प्रसारण आगामी शुक्रवार रात 10 बजे एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर किया जाएगा।