प्रशंसकों के समक्ष गाते हुए प्राण निकले: आशा भोंसले

प्रशंसकों के समक्ष गाते हुए प्राण निकले: आशा भोंसले

ठाणे। मशहूर गायिका आशा भोंसले ने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा है कि अपने प्रशंसकों के समक्ष गाते हुए उनके प्राण निकले। लगभग 12 हजार गीत गा चुकी 76 वर्षीय आशा भोंसले ने यह बात बुधवार रात डोंबिविली में एक सार्वजनिक साक्षात्कार के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि मुझे किसी से शिकवा शिकायत नहीं है। मेरी अंतिम इच्छा अपने प्रशंसकों के सामने गाते हुए अंतिम सांस लेने की है। उनकी घोषणा ने समारोह में उपस्थित दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया। आशा का साक्षात्कार लोकप्रिय संचालक सुधीर गाडगिल ने किया और उनके करियर और जीवन के अध्याय से जुड़े प्रश्न किए। वर्ष 1956 में फिल्म सीआईडी से गायन में पहली बड़ी सफलता हासिल करने वाली इस दिग्गज गायिका ने कहा कि मैं प्रशंसकों का ऋण किस प्रकार चुका पाऊंगी मैं समझ नहीं पा रही हूं।

गौरतलब है कि आशा भोंसले ने 1948 में पा‌र्श्व गायन शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इन बुलंदियों पर पहुंचाने के पीछे मेरे करोड़ों प्रशंसकों की शुभकामनाओं का फल है। जीवन के अनुभवों के संबंध में पूछे जाने पर आशा ने कहा कि जब कोई अपना चोट पहुंचाने की कोशिश करता है तो पीड़ा होती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित