क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ

क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्व आर्थिक मंच सम्मानित करेगा। स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में एक समारोह में अमिताभ को क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अमिताभ के अलावा प्रसिद्ध नृत्यांगना मल्लिका साराभाई को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स समेत कई नेता उपस्थित रहेंगे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में इस संबंध में पोस्ट की है।

बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा है कि सम्मान के लिए चुने जाने को लेकर वह खुश हैं। दावोस में अवार्ड प्राप्त करने के बाद वह न्यूयार्क रवाना हो जाएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित