बाल-बाल बचे गोंविदा

बाल-बाल बचे गोंविदा

अमृतसर। पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शनिवार सुबह उस समय बाल-बाल बचे जब उन्हें एक मिनी बस ने धक्का मार दिया। गोविंदा सुबह शहर के एम.के.इंटरनेशनल होटल की एक नजदीकी सड़क पर अपने पुत्र के साथ जॉगिंग कर रहे थे। तभी एक मिनी-बस ने उन्हें धक्का मार दिया। कोहरे की वजह से चालक उन्हें देख नहीं पाया।

बस चालक के ऐन मौके पर ब्रेक लगा देने की वजह से गोविंदा बाल-बाल बच गए उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई है। गोविंदा अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर आए हुए हैं और एम.के. इंटरनेशनल होटल में ठहरे हैं। गोविंदा ने बताया कि मैंने परिवार समेत शुक्रवार को स्वर्णमंदिर में मत्था टेका था। शायद उसी वजह से ऊपर वाले ने हमारी रक्षा की।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.833334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित