मुरलीधरन की गेंद से परेशान नहीं हुए हरमन

मुरलीधरन की गेंद से परेशान नहीं हुए हरमन

नई दिल्ली। भले ही दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को श्रीलंका के चैंपियन स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदें अबूझ लगती हो, लेकिन अभिनेता हरमन बावेजा ने उनकी गेंदों का सामना आसानी से कर लिया।

हरमन ने यह रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि उनकी आगामी फिल्म विक्ट्री की शूटिंग के दौरान श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा ने उन्हें मुरलीधरन की गेंदों से निपटने के गुर सिखाए। हम फिल्म में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच की शूटिंग कर रहे थे। मैं बैटिंग कर रहा था और मुरली गेंदबाजी, जबकि संगकार विकेटकीपिंग कर रहे थे। मैंने संगकारा से दोस्ती गांठ ली थी और जब भी मुरली गेंद फेंक रहे होते संगकार मुझे बता देते कि वह कौन सी गेंद फेंकेंगे।

हरमन ने कहा कि वे मुरलीधरन की हर गेंद पर शॉट मारने में सफल रहे यहां तक कि उन्होंने चार बार गेंद को सीमा रेखा के पार भी पहुंचाया। इस पर मुरली चिढ़ गए और उन्होंने अपनी स्थानीय भाषा में संगकारा से पूछा कि कैसे मं उनकी गेंदें खेल लेता हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित