मिस यूनीवर्स बनना चाहती है बालिका वधू

मिस यूनीवर्स बनना चाहती है बालिका वधू

बिलासपुर [छत्तीसगढ़]। छोटे पर्दे की बालिका वधू आनंदी यानी अविका गौड़ का सपना मिस यूनीवर्स बनने का है। दस वर्ष की उम्र में ही टेलीविजन के लोकप्रिय चेहरे अविका गौड़ ने मीडिया से रूबरू होते मासूमियत से सभी सवालों के जवाब दिए। मिस यूनीवर्स बनने के बाद भी अविका अपनी पढ़ाई जारी रखने तथा फिल्मों एवं टीवी सीरियलों में काम करने की इच्छा रखती है।

लोकप्रियता का शिखर छू रही अविका पाठशाला तथा मार्निगवाक जैसी फिल्मों में भी किरदार निभा रही है। उसका कहना है कि फिल्मों तथा धारावाहिकों में काम से पढ़ाई प्रभावित नहीं होती। स्कूल के बाद ही वह शूटिंग पर जाती है। देश के सभी शहरों को बेहतर मानने वाली अविका के लिए दिल्ली दिलवालों का शहर है तो मुंबई ऐसा शहर है जहां सभी काम फटाफट करने होते हैं। अपने देश के सभी तीज त्यौहार उसे प्यारे लगते हैं।

बिलासपुर शहर में एक स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लेने पहुंची नन्हीं टीवी स्टार अविका को बालिका वधू से संबंधित सभी सह-कलाकर पसंद है। धारावाहिक की दादी का गुस्सा पसंद है तो सासू मां का रोना। बापू की साफ खनकती आवाज अच्छी लगती है तो जगिया का लड़ना-झगड़ना भी उसे भाता है। बालिका अविका को बालिका वधू की पटकथा भी इसलिए पसंद है कि जो सामान्य जीवन में अपने देश में हो रहा है वहीं इस धारावाहिक में दिखाया जा रहा है। हालांकि समाज की ऐसी स्थिति से उसे खुशी नहीं होती। फिल्म के सभी प्रसिद्ध कलाकार उसे पसंद है।

अविका को सभी से मिलना अच्छा लगता है खासकर अपने हम उम्र के बच्चों से। कई बच्चे तो उसे प्यार से लाडो भी संबोधित करते हैं जिससे उसे काफी खुशी महसूस होती है। वह खुश है कि उसके सभी शौक पूरे हो रहे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित