
बेंगलूर। बालीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन जल्द ही अपने हुस्न व अदा का जलवा कन्नड़ फिल्म में बिखेरती हुई नजर आएंगी। पटकथा को पसंद कर चुकी कोंकणा की हां के साथ ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
निर्देशक अभय सिन्हा ने बताया कि कोंकणा को फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का न्यौता दिया गया है। अभय ने बताया कि कोंकणा इन दिनों हिंदी फिल्मों में अधिक व्यस्त हैं, लेकिन उसने हमारी प्रस्तावित फिल्म की पटकथा पढ़ी है और वह उससे काफी प्रभावित हैं। हमें आशा है कि वह हमारे साथ काम करेंगी।
सिन्हा व्यावसायिक फिल्मों के अलावा वृत्तचित्र भी बनाते हैं। उन्होंने हाल ही में जुड़वां बच्चों की मनोदशा पर 45 मिनट की एक फिल्म बनाई थी। वह अभी तक 45 वृतचित्रों का निर्माण कर चुके हैं।