गैर फिल्मी संगीत को भी मिले महत्व

गैर फिल्मी संगीत को भी मिले महत्व

मुंबई। प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का मानना है कि संगीत कंपनियों का पूरा जोर केवल फिल्मी संगीत पर होता है, जबकि गैर फिल्मी संगीत को भी महत्व मिलना चाहिए।

देवकी पंडित का एलबम सुनो जरा.. जारी करने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कहा कि संगीत कंपनियों को नए और युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए, उन्होंने कहा कि फिल्मी संगीत के प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं पर गैर फिल्मी संगीत की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा किसी म्यूजिक स्टोर में गंभीर कलाकारों के एलबम मिलने मुश्किल हैं, क्योंकि आज के बाजारीकरण के दौर में व्यवसायी जनता को जहर तक बेचने में नहीं हिचकिचाएंगे यदि उन्हें अपना कमीशन मिल जाए तो।

सुनो जरा.. एलबम में दो गीत रूप कुमार राठौड़ ने गाए हैं। नितिन शंकर ने संगीत दिया है, जबकि इसरार अंसारी ने गीत लिखे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित