
नई दिल्ली। निर्देशक मोहित सूरी अपनी नई फिल्म राज-द मिस्ट्री कांटीन्यूएस की सफलता के बाद अब एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं।
सूरी ने बताया कि मैं एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की पटकथा लिख रहा हूं। यह राज-3 से पहले रिलीज होगी। फिल्म का शीर्षक पंजीकृत हो जाने के बाद मैं इस बारे में ज्यादा बात कर सकूंगा। उन्होंने कहा कि राज-द मिस्ट्री कांटीन्यूएस की सफलता से राज-3 को लेकर भी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
गौरतलब है कि 27 वर्षीय सूरी जहर, कलयुग, वो लम्हे और आवारापन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।