अब स्लमडाग को डब्लूजीए अवार्ड

अब स्लमडाग को डब्लूजीए अवार्ड

लास एंजिलिस। आस्कर में दस नामांकन और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीत चुकी फिल्म स्लमडाग मिलियनेयर को राइटर्स गिल्ड आफ अमेरिका [डब्लूजीए] ने सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा [एडाप्टेड स्क्रीनप्ले] का पुरस्कार दिया है। फिल्म का स्क्रीन प्ले हालीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सिमोन बुफाय ने लिखी है। जबकि सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा के लिए मिल्क के डस्टिन लांस ब्लैक को पुरस्कार मिला।

भारतीय लेखक विकास स्वरूप के उपन्यास क्यू एंड ए पर आधारित फिल्म स्लमडाग मिलियनेयर एक गरीब बच्चे की कहानी है, जो एक टीवी गेम शो जीतकर रातोंरात करोड़पति बन जाता है। इस फिल्म को आस्कर का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले फिल्म के निर्देशक डैनी बायल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए डायरेक्टर्स गिल्ड आफ अमेरिका का पुरस्कार मिल चुका है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड आफ अमेरिका ने भी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया था।

शनिवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में बुफाय डब्लूजीए ट्राफी लेने के लिए मौजूद नहीं थे। वह लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी आफ फिल्म एंड टेलीविजन आ‌र्ट्स [बाफ्टा] पुरस्कार समारोह में गए हुए थे। डब्लूजीए ने इजरायली फिल्म वाल्ट्ज विद बशीर को सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंटरी का पुरस्कार दिया। टीवी धारावाहिक मैड मेन के लेखकों को भी पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ टीवी कामेडी के लिए 30 राक को पुरस्कार मिला।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित