
मुंबई। गायक से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया इन दिनों काफी मेहनत कर रहे हैं। कर्ज के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद से ही हिमेश अपनी आगामी फिल्मों की सफलता के लिए ज्यादा काम करने लगे हैं।
हिमेश की दो फिल्में बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि जॉन मैथ्यू की फिल्म ए न्यू लव स्टोरी लगभग तैयार है। फिल्म के चार गानों की शूटिंग बाकी है।
हिमेश एक अन्य फिल्म पूजा भट्ट के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूजा एक अच्छी निर्देशक हैं। उन्होंने कहा कि मैथ्यू की फिल्म के बाद वह पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।