शाहरुख के स्वास्थ्य में सुधार

शाहरुख के स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई। बाएं कंधे की फटी हुई मांसपेशी की मरम्मत कराने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को आपरेशन कराने वाले सुपर स्टार शाहरुख खान के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

आपरेशन टीम का नेतृत्व करने वाले कंधा विशेषज्ञ डा. संजय देसाई ने कहा कि शाहरुख के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वे सामान्य भोजन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज उन्हें फिर देखूंगा। मैं इस मुद्दे पर उनके परिवार के सदस्यों से बात कर रहा हूं कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी आज दी जाए या कल।

डाक्टर ने कहा कि शाहरुख की सर्जरी आर्थोंस्कोपिक विधि से की गई जिसमें पूरे जोड़ को खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और इसमें दर्द कम होता है तथा निशान भी कम पड़ता है। शाहरुख को गत नवंबर में फिल्म दूल्हा मिल गया की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। वह अपनी नई फिल्म बिल्लू के प्रमोशन के लिए लंदन में थे और सोमवार को ही मुंबई लौटे तथा दोपहर बाद अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी पत्नी गौरी उनके साथ अस्पताल में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित