इश्किया में विद्या का नया अवतार

इश्किया में विद्या का नया अवतार

नई दिल्ली। वर्ष 2005 की हिट फिल्म परिणीता से बालीवुड में कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री विद्या बालन विशाल भारद्वाज की नई फिल्म इश्किया में साधारण भारतीय महिला के रूप में नजर आएंगी।

फिल्म हे बेबी और किस्मत कनेक्शन में पश्चिमी रंग रूप के बाद इस फिल्म में ग्रामीण महिला के पूरी तरह से भारतीय लुक में दिखाई देंगी। राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में विद्या ने बताया कि इसमें पश्चिमी लुक की बजाय मैं भारतीय लुक में नजर आऊंगी क्योंकि मैं भारत के गांव में रहने वाली महिला का किरदार निभा रही हूं।

आगामी फिल्म में विद्या पर्दे पर नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ परदे पर नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोगों को एक बार फिर परिणीता की याद दिलाएगी। मैंने फिल्म के लिए काफी काम किया है। परिणीता के बाद यह वह फिल्म है जिसमें काम करते हुए मुझे बेहद मजा आया। मेरी पहली फिल्म की तरह इसमें काम करना भी मजेदार रहा।

विद्या ने अपने लिए सेक्सी के तमगे को नकारते हुए कहा कि वह नहीं चाहती कि उन्हें फिल्मोद्योग में किसी छवि से बांधा जाए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि व्यक्ति कम कपड़े पहनने से नहीं बल्कि व्यवहार से सेक्सी होता है। पुराने जमाने की अभिनेत्रियां बिना बदन दिखाए सेक्सी नजर आती थीं।

हाल में रितु बेरी के लिए रैंप पर चलने वाली विद्या ने बताया कि वह उनके चरित्र से एकदम अलग था। मैंने रैंपवाक किया क्योंकि वह रितु का शो था। माडलिंग से अभिनय की दुनिया में आई विद्या ने कहा कि विज्ञापनों में केवल 30 सेकेंड के दौरान ही ना केवल लोगों का ध्यान खींचना होता है बल्कि उन पर प्रभाव भी छोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि मेरी कुछ नए ब्राडों के साथ बात चल रही है। अभी तक कुछ भी निर्णय नहीं हुआ है लेकिन इस साल दर्शकों को मैं कुछ विज्ञापनों में नजर आऊंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित