
लंदन। स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म से सुर्खियों में आई अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने कहा है कि वह न्यूयार्क में रहना चाहती हैं क्योंकि उन्हें यहां घर जैसा अनुभव होता है।
वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार 24 वर्षीया पिंटो ने कहा कि स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह दुनिया के कई शहरों में गई लेकिन न्यूयार्क पहुंचकर उन्हें सबसे अधिक शांति मिली। पिंटो ने कहा कि न्यूयार्क में कुछ है। कुछ अर्थो में यह मुंबई की तरह है। हालांकि मुंबई न्यूयार्क की तरह व्यवस्थित नहीं है। वैसे मुझे न्यूयार्क में घर जैसा अहसास होता है।