
नई दिल्ली। निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर चाहते हैं कि उनकी आगामी फिल्म जेल में अभिनेता नील नीतिन मुकेश अभिनय के साथ गायकी भी करें।
नील ने फिल्म आ देखें जरा के एक गीत को अपनी आवाज दी है। इसके बाद ही भंडारकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म में भी वह गीत गाएं। जेल में नील मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भंडारकर ने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि नील जेल के गीतों को अपनी आवाज दें। फिल्म में नील के साथ अभिनेत्री मुग्धा गोडसे नजर आएंगी।