
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बुधवार को अपना 28वां जन्मदिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ घर में ही मनाएंगे।
शाहिद के एक करीबी दोस्त ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी को लेकर शाहिद काफी उत्साहित हैं और इसकी योजना वह पिछले कई महीने से बना रहे थे।
शाहिद इन दिनों जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वह जन्मदिन मनाने के लिए जोधपुर से मुंबई जा रहे हैं।