भंडारकर को पसंद है दिल्ली की चाट

भंडारकर  को पसंद है दिल्ली की चाट

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर  का कहना है कि उन्हें दिल्ली की चाट काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि वह जब भी दिल्ली पहुंचते हैं तो चाट का मजा जरूर उठाते हैं।

भंडारकर  ने कहा कि वह अपने वजन को लेकर सतर्क रहते हैं लेकिन चाट को देखकर सभी कुछ भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी दिल्ली आता हूं तो बंगाली  मार्केट जरूर जाता हूं और वहां चाट खाना नहीं भूलता। मुझे गोलगप्पे, पापड़ी चाट आदि काफी पसंद है।

भंडारकर  की तरह अभिनेत्री सोनम  कपूर को भी दिल्ली की चाट, गोलगप्पे आदि पंसद  हैं। फिल्म दिल्ली-6 की शूटिंग  के दौरान सोनम  ने इन खानों का खूब लुत्फ उठाया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित