
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में एक हेमामालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ एक टेलीविजन कार्यक्रम में नजर आएंगी।
मनोरंजन चैनल के एक कार्यक्रम में हेमामालिनी और ईशा देओल नृत्य करते नजर आएंगी। अभी तक दर्शकों ने दोनों को मंचों पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करते देखा है, लेकिन इस बार दोनों बॉलीवुड के गीतों पर नृत्य करेंगे।