बॉलीवुड में नीतू सिंह की वापसी

बॉलीवुड में नीतू सिंह की वापसी

मुंबई। बॉलीवुड में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नीतू सिंह का कहना है कि 25 वर्ष के अंतराल के बाद कैमरे के सामने आने पर वह घबरा जाती हैं। वह फिल्म दो दुनी चार से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि हां, यह सच है कि अब मैं कैमरे से घबरा जाती हूं। दरअसल मैं 25 से अधिक वर्षो बाद कैमरे से रूबरू हो रही हूं। सिंह ने कहा कि अब उन्हें संवाद याद करने में भी दिक्कत होती है। फिल्म दो दुनी चार का निर्देशन हबीब फैजल कर रहे हैं।

फैजल की यह पहली फिल्म है। फिल्म में सिंह अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित