फिर साथ-साथ हुए गुलजार-इलयराजा

फिर साथ-साथ हुए गुलजार-इलयराजा

मुंबई। वर्ष 1983  में प्रदर्शित फिल्म सदमा में एक साथ काम करने वाले मशहूर गीतकार गुलजार और संगीतकार इलयराजा  एक बार फिर साथ-साथ नजर आने वाले हैं।

दोनों आगामी फिल्म एसआरके में एक संग काम करेंगे। गुलजार ने कहा कि अंतिम बार इलयराजा  के साथ मैंने बालू महेन्द्र की फिल्म सदमा में काम किया था। अब कई वर्षो बाद हम फिर साथ-साथ काम करने जा रहे हैं।

इलयाराजा  की प्रशंसा करते हुए गुलजार ने कहा कि उनका काम काफी अलग होता है। फिल्म एसआरके का निर्देशन अजय वर्मा कर रहे हैं। वह महान चित्रकार राजा रवि वर्मा के वंशज है।

फिल्म में अभिनेता विनय पाठक, रितुपर्णो  सेन गुप्ता और मनोज जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित