रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं आर. माधवन

रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं आर. माधवन

नई दिल्ली। फिल्म रहना है तेरे दिल में के लवर बाय से बॉलीवुड में फिल्मी सफर शुरू करने वाले तमिल स्टार आर. माधवन विभिन्न तरह के चरित्रों को पर्दे पर जीवंत करने के बाद फिर रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं। फिल्म 13 बी के प्रचार के सिलसिले में राजधानी आए माधवन ने बताया कि मैंने बहुत सी रोमांटिक फिल्में नहीं की हैं। गुरु और रंग दे बसंती में मेरा चरित्र रोमांटिक नहीं था। मुझे लगता है कि लोग मुझे रोमांटिक चरित्र में देखना पसंद करेंगे, इसलिए मैं सोचता हूं कि मुझे रोमांटिक फिल्में करना चाहिए।

हिंदी और तमिल सिनेमा में विभिन्न चरित्रों को पर्दे पर जीवंत करने के बाद भी माधवन को रोमांटिक नायक के तौर पर जाना जाता है, लेकिन बॉलीवुड में माधवन काफी चुनिंदा फिल्में करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म साइन करते वक्त मैं देखता हूं कि फिल्म में अलग और नया क्या है। फिल्म का चयन करते वक्त मेरे लिए उसकी पटकथा बेहद महत्वपूर्ण होती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित