
नई दिल्ली। लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम इंडियन आइडल की मेजबानी कर चुके कलाकार हुसैन कुवाजेरवाला अब आराम करना चाहते हैं।
हाल ही में इंडियन आइडल का चौथा संस्करण समाप्त हुआ है। हुसैन ने कहा कि उन्हें अभी यह पता नहीं है कि वह आगे क्या करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, अभी मैं खाली हूं और मेरे पास कोई काम नहीं है।
छोटे पर्दे से हुसैन वर्ष 1998 से जुडे़। वह सबसे पहले आशीर्वाद धारावाहिक में नजर आए थे। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक से लोकप्रिय हुए। हुसैन ने कहा कि जब तक उन्हें कोई नया काम नहीं मिलता है, तब तक वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।