ऑस्कर की खुमारी नहीं उतरी: लवलीन

ऑस्कर की खुमारी नहीं उतरी: लवलीन

मुंबई। ऑस्कर पुरस्कार समारोह में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर की सह निर्देशक लवलीन टंडन का कहना है कि वह अभी तक ऑस्कर पुरस्कार समारोह की याद में खोई हुई हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में उन्हें इस बात का भय था कि वहीं वह रेड कारपेट पर गिर न जाएं।

लवलीन ने कहा कि ऑस्कर पुरस्कार समारोह में जब मंच पर ए.आर.रहमान ओ साया गीत गा रहे थे, उस समय उनकी आंखें भर आई थीं। उन्होंने कहा कि उस पल को वह कभी नहीं भूल पाएंगी। लवनील से जब पूछा गया कि क्या आगे भी निर्देशक डैनी बॉएल उनके साथ काम करेंगे तो उन्होंने कहा कि यह मैं नहीं जानती। मैं अपनी फिल्म को लेकर काम करुंगी। इन दिनों मैं अपनी आगामी फिल्म के लिए पटकथा लिख रही हूं। उल्लेखनीय है कि मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल की फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर को 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह विभिन्न श्रेणियों में आठ पुरस्कार मिले थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित