
मुंबई। मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस बार अलग तरीके से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। भंडारकर ने कहा कि हम फिल्म के प्रत्येक दृश्य की शूटिंग अलग तरीके से कर रहे हैं। मैंने फिल्म फैशन में भी यही तरीका अपनाया था। हर दृश्य को एक दूसरे से जोड़ते हुए हमने शूटिंग की थी, इस बार भी हम वही कर रहे हैं।
भंडारकर ने कहा कि वह हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इससे पूर्व फैशन, पेज 3, सत्ता, चांदनी बार, कारपोरेट जैसी फिल्मों को लेकर वह सुर्खियों में रहे हैं। फिल्म जेल में अभिनेता नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेत्री मुग्धा गोडसे भी दिखेंगी। इन दोनों के अलवा मनोज बाजपेयी भी फिल्म में नजर आएंगे।