डीडीएलजी ने बनाया अनोखा रिकार्ड

डीडीएलजी ने बनाया अनोखा रिकार्ड

नई दिल्ली। आदित्य चोपड़ा निर्देशित सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ने एक थिएटर में लगातार 700 सप्ताह चलने का अनोखा रिकार्ड बनाया है। शाहरूख खान और काजोल के अभिनय से सजी इस फिल्म ने पहले शोले का रिकार्ड भंग किया था और 2007 में लगातार चलने का नया रिकार्ड कायम किया था।

14 साल पहले प्रदर्शित यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में 700 सप्ताह से चल रही है जो अपनी तरह का अनोखा कीर्तिमान है। जतिन ललित की धुनों वाली इस फिल्म का संगीत भी काफी हिट रहा था। साथ ही इस फिल्म को 10 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.11111
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित