
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि किसी की प्रशंसा के लिए देर-सबेर मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि आप तत्काल या वर्षोबाद भी किसी की तारीफ कर सकते हैं। अर्जुन ने कहा कि बॉलीवुड में आठ वर्षोतक काम करने के बाद इस बार उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।
अर्जुन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें विलंब हुआ है। मेरा मानना है कि देर से ही सही ,लेकिन पुरस्कार मिलना अच्छी बात है। जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोग मुझे पहचानते नहीं थे। अर्जुन ने कहा कि बॉलीवुड आपको आगे बढ़ाना सिखाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप आगे बढ़ते हैं तो वह अच्छी बात है। उन्हें फिल्म रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला है।