लोकतांत्रिक ताने बाने पर केंद्रित होगी राजनीति

लोकतांत्रिक ताने बाने पर केंद्रित होगी राजनीति

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक तथा बिहार के बेतिया संसदीय सीट से चुनावी किस्मत आजमा रहे प्रकाश झा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म राजनीति देश के लोकतंात्रिक ताने बाने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म के फिल्मांकन का पहला चरण पूरा हो गया है और दूसरा चरण जल्द शुरू होने की संभावना है। कैटरीना के किरदार का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कुछ संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेई, कैटरीना कैफ और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का व्यापक फिल्मांकन मध्य प्रदेश में किया गया है।

चुनाव में अपनी जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए झा ने कहा कि मेरी जीत से आधारभूत संरचना, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में लगे आम व्यक्ति के कल्याण के उद्देश्य को वैधता प्राप्त होगी।

फिल्म उद्योग में नया प्रचलन शुरू करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता झा ने फिल्म में अभिनय के लिए मध्य प्रदेश से पांच हजार स्थानीय नाट्य कलाकारों से काम लिया है। प्रकाश झा ने कहा किहमेशा मेरा प्रयास रहता है कि दृश्य वास्तविक लगें। इस फिल्म के लिए हमने जबलपुर, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और मध्य प्रदेश से कई शहरों से कलाकारों को शामिल किया है।

रेल मंत्री लालू प्रसाद से नाराज चल रहे उनके साले साधु यादव के चरित्र को अपनी आगामी फिल्मों में भुनाने की मंशा पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है। उन्हें बुरा लगा था और उन्हें ऐसा अधिकार है।

बिहार की बेतिया संसदीय सीट से टिकट न दिए जाने पर यादव ने प्रसाद के खिलाफ बगावत कर दी थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित