
मुंबई। फिल्मकार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लोकसभा उम्मीदवार प्रकाश झा ने कहा है कि वह लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के पुत्र चिराग को लेकर फिल्म नहीं बना रहे हैं। झा ने कहा कि चिराग एक प्रतिभाशाली लड़के हैं। उनमें हीरो बनने के सारे गुण मौजूद हैं। बिहार का होने के कारण मैं उनके साथ कुछ करना चाहता हूं, परंतु उनको मैं अपनी फिल्म में लांच नहीं कर रहा हूं।
बिहार के पश्चिचमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी झा ने कहा कि चिराग अपने अभिनय की पारी की शुरुआत निर्माता अनुज सक्सेना की फिल्म से करेंगे। उधर, सक्सेना ने कहा कि चिराग को जिस फिल्म से लांच किया जाएगा उसका नाम 50-50 होगा। इसका निर्देशन तनवीर खान करेंगे। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया उनकी इस फिल्म में पासवान ने पैसा लगाया है।