
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि हाल ही में जन्मदिन की पार्टी के दौरान उनकी ऊंगली टूट गई। हाशमी ने बताया कि उन्होंने गत मंगलवार को अपना जन्मदिन आने वाली फिल्म तुम मिले के शूटिंग सेट पर ही मनाया।
हाशमी ने कहा कि जन्मदिन पर मामा महेशा भट्ट ने मुझे एक लंबा और भावुक कर देना वाला एसएमएस भेजा, भले ही इस दिन मेरी ऊंगली टूट गई। उन्होंने कहा कि भट्ट साहब का एसएमएस उनके लिए सभी उपहारों से बढ़कर है।