ग्लैमर भूमिका में नजर आएंगी माही

ग्लैमर भूमिका में नजर आएंगी माही

मुंबई। फिल्म देव डी और गुलाल में नजर आने वाली अभिनेत्री माही गिल ने कहा कि वह आगामी कुछ फिल्मों में ग्लैमर से भरी भूमिकाएं करेगी। माही ने कहा कि एक कलाकार के रूप में वह सभी तरह की भूमिकाएं करना पसंद करेंगी। अभिनेत्री तब्बू की प्रशंसकों में एक माही का कहना है कि देव डी और गुलाल में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।

माही ने कहा कि देव डी या गुलाल में लोगों ने उन्हें पेड़ों के आसपास नाचते नहीं देखा, लेकिन अब कुछ फिल्मों में वह ऐसे दृश्यों में भी नजर आएंगी। माही को यूटीवी प्रोडोक्शन की दो फिल्में मिली हैं। वह आगामी फिल्में आगे से राइट और पान सिंह तोमर में नजर आएंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:3.57143
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित