अक्षय के साथ काम करके खुश है नागेश

अक्षय के साथ काम करके खुश है नागेश

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता नागेश कुकनूर ने कहा है कि अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम करके वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय समय के पाबंद हैं, जो उन्हें पसंद है। नागेश की आगामी फिल्म 8 इंटु 10 तस्वीर में अक्षय कुमार अभिनय कर रहे हैं। नागेश की यह पहली एक्शन प्रधान फिल्म होगी।

उन्होंने कहा कि फिल्म में अक्षय कुमार को इसी कारण लाया गया। क्योंकि वह एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। हमें खुशी इस बात की है कि उन्होंने भी मेरी फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। नागेश ने कहा कि फिल्म में अक्षय कुमार जय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शर्मिला टैगोर, आयशा टाकिया और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे। नागेश ने इससे पूर्व बॉलीवुड को हैदराबाद ब्ल्यूज, इकबाल और डोर जैसी फिल्में दी हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.285714
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित