
नई दिल्ली। बॉलीवुड की प्रिटी वुमेन के रूप में जानी जाने वाली प्रीति जिंटा इन दिनों एक साथ कई मोर्चो पर सक्रिय है, मुख्यतौर पर प्रचार और प्रोमोशन के मोर्चे पर। प्रीति जिंटा घरेलू हिंसा पर आधारित आज तीन भाषाओं में रिलीज हुई अपनी फिल्म विदेश-हैवेन आन द अर्थ और अपनी आईपीएल क्रिकेट टीम किंग्स एलेवन के प्रचार और प्रमोशन में भी जुटी है।
सूत्रों के अनुसार वह फिल्म और क्रिकेट के अलावा राजनीति में भी सक्रिय होने वाली है और समझा जाता है कि वह जल्द ही कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने उतरेंगी। प्रीति जिंटा के निकट के सूत्र बताते हैं कि प्रीति को इन दिनों इतने तरह के काम करने हैं कि वह अब कहने लगी है कि काश दिन के घंटे 24 घंटे के बजाय 30 घंटे के होते। वह कई तरह के कामों के बीच घिरी रहने के बावजूद खुश है और वह कहती है कि वह जो कर रही हैं वह करते रहना चाहती है। प्रिति को खासतौर पर अपनी क्रिकेट टीम को संभालने-संवारने में काफी मजा आ रहा है। इस साल उसकी टीम पहले की तुलना में अधिक मजबूत है और वह आईपीएल मैचों में बेहतर प्रदर्शन करके आईपीएल कप जीतने के लिए कमर कस कर तैयार है। इसके अलावा प्रीति जिंटा ग्लोबल वार्मिग के प्रति लोगों को जागरुक करने के अभियान ग्रीनाथन के लिए भी काम कर रही है।