
कोच्चि। ऑस्कर पुरस्कार विजेता तथा प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए हॉलीवुड फिल्म स्लमडाग मिलिनेयर के जय हो गीत का अधिकार ले लेने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह गीत सबका है।
कांग्रेस द्वारा इस गाने के इस्तेमाल के बावत पूछे जाने पर रहमान ने संवाददाताओं से कहा कि मैं उत्तर नहीं देना चाहता हूं, लेकिन जय हो सबका है। जय हो के लिए गुलजार के साथ बेहतरीन गीत का ऑस्कर जीतने वाले रहमान ने कहा कि इस पुरस्कार से भारतीय संगीत को और अधिक आदर तथा पहचान मिली है।