मधुबाला का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण: कंगना

मधुबाला का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण: कंगना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनावत का कहना है कि महान अदाकारा और हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत माने जानी वाली अभिनेत्री मधुबाला के चरित्र को पर्दे पर उतारना उनके लिए एक चुनौती के समान है। आगामी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम में कंगना मधुबाला का किरदार निभाएंगी। उन्होंने कहा कि मधुबाला की तरह सुंदर दिखना आसान काम नहीं है। मैं मधुबाला की तरह सुंदर दिखने के बारे में सोच भी नहीं सकती। मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगी। मैं जब भी अपनी तस्वरी देखती हूं तो मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं खूबसूरत हूं। मधुबाला की जिंदगी पर आधारित फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी, जिसमें मधुबाला का किरदार कंगना निभाएंगी। उनके प्रेमी का किरदार अजय देवगन निभाएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.75
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित