पत्रकार बनना चाहती थीं लीजा रे

पत्रकार बनना चाहती थीं लीजा रे

लंदन। दीपा मेहता निर्मित बहुचर्चित फिल्म वाटर में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री लीजा रे पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हुआ। भारतीय और पोलिस माता-पिता की पुत्री लीजा ने कहा कि शुरू में मैं पत्रकार बनना चाहती थी, लेकिन जीवन में कई मोड़ आ जाने से ऐसा संभव नहीं हो पाया। मैं लिखने में बहुत माहिर थी और एक्टिंग करने से घबराती थी क्योंकि मैं एक शर्मिली किस्म की लड़की थी।

कनाडा में स्कूल की पढ़ाई करने वाली लीजा को कनाडा में ही पहली बार एक फैशन मैगजीन के लिए माडलिंग करने का मौका मिला था। बाद में वह और बेहतर मौकों की तलाश में भारत चली आई थीं। भारत में वर्ष 1994 में एक तमिल फिल्म में काम कर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली लीजा दीपा मेहता के संपर्क में पहलीबार करण कपूर के साथ माडलिंग करने के दौरान आई थीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित