
लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ब्रिटेन के लोकप्रिय टीवी शो ईस्ट एंडर्स में किरदार देने के लिए बातचीत चल रही है। डेली मेल के अनुसार माना जा रहा है कि शिल्पा इस सोप ओपेरा में एक भारतीय परिवार के नए सदस्य के किरदार में होगी। वर्ष 2007 में ब्रिटिश रिएलिटी शो बिग ब्रदर का खिताब जीतने के बाद शिल्पा का विदेश में यह पहला सबसे बड़ा साइनमेंट होगा।
गौरतलब है कि ब्रिग ब्रदर से वह ब्रिटेन में पहले ही काफी ख्याति हासिल कर चुकी हैं। अखबार पीपुल के हवाले से लिखता है किईस्ट एंडर्स को लंबे समय तक सफलता मिलेगी और शिल्पा भी इसके प्रति काफी आशान्वित हैं। उनके देश में यह काफी सफल है तथा ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों में भी यह काफी लोकप्रिय है। शिल्पा ने हाल ही में अपने ब्वाय फ्रेंड राज कुंद्रा के साथ 50 लाख पौंड में लंदन स्थित वेब्रिज के सरे में सात बेडरुम का एक घर खरीदा है। धारावाहिक ईस्ट एंडर्स पूर्वी लंदन के वालफर्ड में रहने वाले लोगों के पेशेवर और घरेलू जीवन की कहानी है।