
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म हर पल कला फिल्मों की श्रेणी में नहीं आएगी। प्रीति ने कहा कि हर कोई सोच रहा है कि यह कला फिल्म होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म की कहानी काफी खूबसूरत है और संगीत भी लाजवाब है। यह पूरी तरह व्यावसायिक फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जानू बरुआ कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति के अलावा धर्मेन्द्र, शायनी आहूजा और ईशा कोप्पिकर नजर आएंगी।