
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह किसी भी फिल्म में अभिनय करने से पहले फिल्म के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करती हैं। सोनम ने कहा कि वह एक ही तरह के किरदारों को निभाना नहीं चाहती हैं। फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम हाल ही में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में नजर आईं थी।
सोनम ने कहा कि वह अब शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुझे शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मुझे काफी खुशी मिलेगी। माना जा रहा है कि सोनम अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म में अभिनय करेंगी। अनिल की आगामी फिल्म का नाम आएशा होगा।